Gorakhpur News: ई-रिक्शा में बैठी महिला को झांसा देकर लाखों के गहने उड़ाए
गोरखपुर, नवम्बर 18 -- Gorakhpur News: गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता। कैंट थाना क्षेत्र में जालसाजों ने ई-रिक्शा में बैठी एक महिला को झांसा देकर उनके सोने के गहने उड़ा दिए। पीड़िता को इसका एहसास हुआ, तब तक आरोपित फरार हो गए थे। पीड़िता के बेटे की तहरीर पर कैंट पुलिस केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। बिलंदपुर निवासी राजीव दुबे ने कैंट थाने में दिए तहरीर में बताया कि उनकी मां मालती दुबे बड़ी बहू से मिलने तारामंडल गई थीं। दोपहर करीब एक बजे वहां से घर लौटते समय देवरिया बाईपास के पास छात्रसंघ चौराहे जाने की बात कहकर वह एक ई-रिक्शा में बैठ गईं। उसमें पहले से कुछ लोग सवार थे, जबकि कुछ अन्य लोग भी बाद में उसमें बैठ गए। आरोप है कि ई-रिक्शा चालक और उसमें बैठे लोगों ने मिलकर महिला को अपनी बातों में उलझा लिया और उनके गहने चोरी कर लिए। राजीव दुबे के मुत...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.