Gorakhpur News: ई-रिक्शा और ट्रैक्टर में टक्कर, चालक गंभीर
गोरखपुर, जुलाई 23 -- Gorakhpur News: गोलाबाजार, हिन्दुस्तान संवाद। गोला क्षेत्र के उदईपुर मोड़ पर गुरुवार को ई-रिक्शा और ट्रैक्टर की आमने-सामने टक्कर में ई-रिक्शा चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। मेहदराव गांव निवासी रमाकांत दुबे (44) ई-रिक्शा से गोला जा रहे थे। उदईपुर मोड़ के पास सामने से आ रहे बिना छतरी वाले ट्रैक्टर ने उनके वाहन में टक्कर मार दी। हादसे के बाद ग्रामीणों ने एंबुलेंस से उन्हें सीएचसी गोला पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.