Gorakhpur News: ईमानदारी से कर देने वाला राष्ट्र निर्माण में सीधा भागीदार
गोरखपुर, अक्टूबर 7 -- Gorakhpur News: गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता। आयकर विभाग में मुख्य आयकर आयुक्त मीनाक्षी सिंह ने मंगलवार को आयकर के नए प्रावधानों पर परिचर्चा एवं संवाद कार्यक्रम के दौरान व्यापारियों और चार्टर्ड एकाउंटेंट से विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि आयकर सरकार के राजस्व का प्रमुख स्रोत है। इससे प्राप्त धनराशि का उपयोग सड़क, रेल, ऊर्जा, स्वास्थ्य, शिक्षा, रक्षा और ग्रामीण विकास जैसे क्षेत्रों में सरकारी व्यय के लिए होता है। समय पर और ईमानदारी से कर अदा करने वाला प्रत्येक करदाता राष्ट्र निर्माण में सीधा भागीदार होता है। मुख्य आयकर आयुक्त ने बताया कि चार्टर्ड अकाउंटेंट और अधिवक्ता, करदाताओं और विभाग के बीच सेतु का काम करते हैं। उनकी सही सलाह और मार्गदर्शन से राष्ट्र के विकास में योगदान बढ़ता है। उन्होंने बताया कि प्रयागर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.