Gorakhpur News: ईंट लगने से घायल के बाद परिजनों से मारपीट का आरोप
गोरखपुर, सितम्बर 5 -- Gorakhpur News: पीपीगंज, हिन्दुस्तान संवाद। पीपीगंज थाना क्षेत्र के निबा गांव निवासी रामकरण यादव की तहरीर पर न्यायालय के आदेश से पुलिस ने छह नामजद और तीन अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है। रामकरण ने आरोप लगाया है कि ईंट लगने से घायल होने के बाद उलाहना देने पर आरोपियों ने उनके परिजनों से मारपीट की और जान से मारने की नीयत से घर में घुसकर हमला किया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।रामकरण यादव के मुताबिक, 10 जून को वह रास्ते से घर जा रहे थे। इसी दौरान कुछ लोग आम के पेड़ पर ईंट मारकर आम तोड़ रहे थे। आरोप है कि इसी दौरान एक ईंट उनके सिर पर आ लगी, जिससे सिर फट गया और वह गंभीर रूप से घायल हो गए। रामकरण के घर पहुंचने के बाद उनके परिजन आरोपियों से उलाहना देने गए। आरोप है कि इस पर आरोपियों ने उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। राम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.