गोरखपुर, नवम्बर 30 -- Gorakhpur News: हरनही, हिन्दुस्तान संवाद। खजनी थाना क्षेत्र स्थित एक ईंट भट्ठे से 16 वर्षीय किशोरी संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। काफी तलाश के बाद भी उसका पता नहीं चलने पर पिता ने खजनी थाने में तहरीर दी। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज कर किशोरी की तलाश शुरू कर दी है।पुलिस को दी गई तहरीर में बिहार के नवादा जिले के नरहट थाना क्षेत्र निवासी पिता ने बताया कि वह खजनी क्षेत्र के एक ईंट-भट्ठे पर मजदूरी करते हैं और परिवार के साथ वहीं रहते हैं। मंगलवार 24 नवंबर की रात करीब 10 बजे उनकी 16 वर्षीय बेटी बिना बताए कहीं चली गई। काफी देर तक वापस नहीं लौटने पर परिवार के लोगों ने उसकी तलाश शुरू की। चार-पांच दिनों तक रिश्तेदारों और परिचितों के यहां खोजबीन की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। पिता ने पुलिस को किशोरी का...