Gorakhpur News: इलाज के नाम पर वसूली, पुलिस पहुंची तो मरीज को किया डिस्चार्ज
गोरखपुर, सितम्बर 15 -- Gorakhpur News: पादरी बाजार, हिन्दुस्तान संवाद। चिलुआताल क्षेत्र के खजांची स्पोर्ट्स कॉलेज चौराहा स्थित एक निजी अस्पताल पर मरीज के परिजनों ने पांच दिन में इलाज और दवा के नाम पर दो लाख रुपये से अधिक वसूलने का आरोप लगाया है। बाद में पुलिस के पहुंची और मामले को शांत कराया। बिहार के बेतिया जिले के परसा मठिया निवासी प्रमोद मुखिया को सांस लेने में दिक्कत समेत अन्य गंभीर समस्या पर पहले जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। नौ सितंबर को उन्हें पटना मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया था। परिजनों का आरोप है कि एंबुलेंस चालक ने सस्ते इलाज का भरोसा देकर उन्हें गोरखपुर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। मरीज के भाई सरवन यादव के मुताबिक, गांव में चंदा जुटाकर इलाज कराया जा रहा था। सोमवार को 25 हजार और 20 हजार रुपये जमा करने के बाद भी एक लाख ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.