गोरखपुर, सितम्बर 7 -- Gorakhpur News: बेलीपार, हिन्दुस्तान संवाद। बेलीपार क्षेत्र के बिस्टौली बुजुर्ग निवासी एसएसबी जवान राजश्री त्रिपाठी (39) की रविवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। 51वीं एसएसबी बटालियन में बिहार के सीतामढ़ी में चालक पद पर तैनात राजश्री एक माह की छुट्टी पर घर आए थे। 28 अगस्त को मकान की सफाई के दौरान छत से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उन्हें गोरखनाथ क्षेत्र स्थित एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां रविवार को उन्होंने दम तोड़ दिया। उनके परिवार में पत्नी वंदना त्रिपाठी के अलावा बेटी साक्षी त्रिपाठी (15) और बेटा सक्षम त्रिपाठी (14) हैं। वह सात भाइयों में सबसे छोटे थे। सोमवार को मलांव स्थित चंदा घाट पर राप्ती नदी के किनारे बड़े भाई रविंद्र त्रिपाठी और बेटे सक्षम ने मुखाग्नि दी। सीतामढ़ी से पहुंचे एसएसबी जवानों ने उन्हे...