Gorakhpur News: इमरजेंसी में डॉक्टर नदारद, बिगड़ती रही घायल की हालत
गोरखपुर, नवम्बर 23 -- Gorakhpur News: चौरीचौरा, हिन्दुस्तान संवाद। सरकार भले ही बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं और आपातकालीन सेवाओं के बड़े-बड़े दावे कर रही हो, लेकिन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चौरीचौरा की एक घटना ने इन दावों की जमीनी हकीकत पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। यहां सड़क दुर्घटना में घायल युवक इलाज के लिए पहुंचा तो इमरजेंसी में चिकित्सक मौजूद नहीं थे। आरोप है कि जिम्मेदार चिकित्सक के पहुंचने में करीब दो घंटे लग गए। इस दौरान घायल की हालत बिगड़ती रही और परिजन व मददगार इलाज के लिए इधर-उधर गुहार लगाते रहे। शनिवार रात गोरखपुर- देवरिया मार्ग स्थित चौरीचौरा ओवरब्रिज पर सलेमपुर निवासी अभिषेक वर्मा पुत्र गंगासागर वर्मा दुर्घटना में घायल हो गए। पुलिस की मदद से उन्हें सीएचसी पहुंचाया गया, लेकिन वहां इमरजेंसी में कोई चिकित्सक मौजूद नहीं मिला। सराफ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.