Gorakhpur News: इन्वर्टर का प्लग लगाते समय करंट से अधेड़ की मौत
गोरखपुर, जुलाई 27 -- Gorakhpur News: गगहा। क्षेत्र के करवल मझगांवा गांव निवासी गिरिजा शंकर सैनी (50) की इन्वर्टर का प्लग लगाते समय करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। रविवार रात बिजली कटने पर वह इन्वर्टर चालू कर रहे थे, तभी हादसा हो गया। परिजन उन्हें पहले गगहा के निजी नर्सिंग होम और फिर गोरखपुर मेडिकल कॉलेज ले गए, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। सोमवार को बड़हलगंज स्थित मुक्तिपथ पर उनका अंतिम संस्कार किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.