गोरखपुर, अगस्त 5 -- Gorakhpur News: गोरखपुर, प्रमुख संवाददाता। महेसरा में 25 एकड़ में तकरीबन 48 करोड़ रुपये से इकोलॉजिकल पार्क निर्माणाधीन है। अब इसी पार्क के तीन एकड़ जमीन पर पूर्वांचल कला ग्राम का निर्माण किया जाएगा। इस परियोजना पर तकरीबन 30 करोड़ रुपये खर्च होंगे। नगर आयुक्त अजय जैन ने इकोलॉजिकल पार्क को दीर्घकालिक रूप से सस्टेनेबल एवं नागरिकों के लिए अधिक आकर्षक बनाने के उद्देश्य से पार्क में पूर्वांचल कला ग्राम, कियोस्क, वाणिज्यिक गतिविधियों के लिए कामर्शियल जोन एवं वॉक-थ्रू आकर्षण और डायनासोर पार्क सहित अन्य मनोरंजक एवं पर्यटनोन्मुख सुविधाओं के विकास की घोषणा की है।

पूर्वांचल कला ग्राम का निर्माण एथनिक टूरिज्म विलेज की थीम पर बनने वाले पूर्वांचल कला ग्राम परिसर में लोककला, लोकसंगीत, हस्तशिल्प, पारंपरिक व्यंजन और ग्रामीण जीवन का अनु...