गोरखपुर, सितम्बर 7 -- Gorakhpur News: चौरीचौरा, हिन्दुस्तान संवाद। चौरीचौरा क्षेत्र के एक गांव की युवती ने एक युवक पर उसकी अश्लील फोटो वायरल कर बदनाम करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। युवती की तहरीर पर चौरीचौरा पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। युवती के अनुसार, उसने अपने मोबाइल नंबर से इंस्टाग्राम पर अपनी फोटो लगा रखी थी। आरोप है कि एक युवक ने मोबाइल नंबर से मैसेज कर उसकी फोटो के साथ अश्लील तस्वीर भेजी। पूछने पर युवक ने कथित तौर पर उससे अपना कहा काम करने को कहा। मना करने पर अश्लील फोटो लगाकर इंस्टाग्राम पर बदनाम करने की धमकी दी। युवती का आरोप है कि करीब एक सप्ताह पहले युवक ने उसकी कई अश्लील तस्वीरें इंस्टाग्राम पर वायरल कर दीं। इससे वह मानसिक रूप से परेशान है। युवती के मुताबिक, जिस नंबर से मैसेज किया गया,...