Gorakhpur News: इंदिरा बाल विहार व्यापार मंडल के अनिल बने अध्यक्ष
गोरखपुर, नवम्बर 10 -- Gorakhpur News: गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता। इंदिरा बाल विहार, चटोरी गली गोलघर व्यापार मंडल की बैठक मंगलवार को आयोजित हुई। बैठक में व्यापारियों की सहमति से मंडल की नई कार्यकारिणी का गठन करते हुए विभिन्न पदों पर पदाधिकारियों का चयन किया गया। नई कार्यकारिणी में दीपक जालान को संरक्षक और अनिल कुमार सिंह को अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। वहीं दिग्विजय सिंह को उपाध्यक्ष तथा रोहित कुमार सिंह को कनिष्ठ उपाध्यक्ष चुना गया। इसके अलावा अमन सिंह यादव को महामंत्री, संजय कुमार गुप्ता को मंत्री और ईश्वर चन्द्र दुबे को कोषाध्यक्ष बनाया गया। इसी क्रम में जमाल अहमद सिद्दीकी को संगठन मंत्री तथा विशाल दुबे को मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.