Gorakhpur News: इंडियन ऑयल के बॉटलिंग प्लांट पर ट्रांसपोर्टरों का प्रदर्शन
गोरखपुर, जुलाई 20 -- Gorakhpur News: गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता। गोरखपुर औद्योगिक विकास प्राधिकरण (गीडा) स्थित इंडियन ऑयल के बाटलिंग प्लांट पर ट्रक ऑपरेटरों ने भुगतान समेत अन्य मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। इस दौरान रिफिल हुए रसोई गैस सिलेंडर प्लांट से बाहर नहीं निकले। जिसका असर एक-दो दिन में सिलेंडर की सप्लाई पर दिख सकता है। सोमवार को सुबह ही ट्रक ऑपरेटरों का रिफिल सिलेंडर नहीं ले जाने का निर्णय लिया। बताया जा रहा है कि प्लांट के संचालकों के साथ भुगतान संबंधी दिक्कतों को लेकर ट्रक ऑपरेटर आक्रोशित हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.