गोरखपुर, अगस्त 22 -- Gorakhpur News: गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता। आशा कार्यकत्रियों के भुगतान को लेकर डीएम दीपक मीणा और सीएमओ डॉ. राजेश झा ने अहम फैसला किया है। डीएम ने निर्देश दिया कि आशा कार्यकत्रियों का तीन वर्ष का भुगतान का ब्योरा मदवार नाम सहित एक माह में अस्पताल पर चस्पा किया जाएगा। दरअसल, उत्तर प्रदेश आशा वर्कर्स यूनियन की जिलाध्यक्ष मीनू प्रजापति की अगुआई में आशा कार्यकत्रियों ने 20 अगस्त को डीएम से मुलाकात की थी। इस मुलाकात के बाद डीएम ने कई दिशा निर्देश जारी किए हैं। सात बिन्दुओं वाले दिशा निर्देश में डीएम ने कहा कि आशा कार्यकत्रियों का विगत तीन वर्ष का सभी बकाया का विवरण एक सप्ताह में तैयार कर उसका भुगतान किया जाएगा। आशा मीटिंग में जलपान की व्यवस्था की जाएगी। सभी केंद्रों का आरओ सिस्टम की मरम्मत कराकर कर साफ पीने के पानी की व्यवस...