गोरखपुर, नवम्बर 3 -- Gorakhpur News: गोरखपुर। उत्तर प्रदेश आवास विकास परिषद की विभिन्न योजनाओं में रिक्त आवासीय और कमर्शियल संपत्तियों की ई-नीलामी 5 नवम्बर को होगी। इन संपत्तियों के लिए आवेदन बुधवार तक किया जा सकता है। इसके बाद दोबारा पंजीकरण 7 नवम्बर से शुरू होगा। इन संपत्तियों के पंजीकरण और टोकन राशि जमा करने की अंतिम तिथि 26 नवम्बर है। संपत्तियों की ई-नीलामी 27 नवम्बर को होगी। आवास विकास के अधिकारियों ने बताया कि शाहपुर आवास विकास योजना में अतिरिक्त भूखंड की नीलामी अगल-बगल के आवंटियों के बीच ही होगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...