Gorakhpur News: आवासीय भू-उपयोग की मांग आज बुलंद करेंगे कालोनीवासी
गोरखपुर, सितम्बर 12 -- Gorakhpur News: गोरखपुर, प्रमुख संवाददाता। गोरखपुर महायोजना-2031 में हरित भूमि दर्ज महादेव झारखंडी टुकड़ा नम्बर 2 और एम्स से सटी 12 से अधिक कालोनियों के भू-उपयोग को आवासीय कराने की मांग अब फिर जोर पकड़ने लगी है। दो साल से लंबित इस मुद्दे के समाधान के लिए विधानसभा चुनाव के बीच दबाव बनाने की रणनीति है। कालोनीवासी रविवार को एमएमयूटी के पास गैस गोदाम रोड स्थित विवाह घर में जुटेंगे। सुबह 10 बजे होने वाली बैठक में आंदोलन की सामूहिक रणनीति बनाई जाएगी। प्रभावित लोगों के मुताबिक यह केवल भू-उपयोग बदलने का मामला नहीं, बल्कि हजारों परिवारों के घर और भविष्य से जुड़ा विषय है। रविवार की बैठक में प्रभावित कालोनियों के लोगों के साथ पूर्व सैनिक, सेना के जवान, एआइआइएमएस मेडिकल स्टाफ, व्यावसायी, न्यायिक एवं प्रशासनिक सेवा से जुड़े लोग ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.