Gorakhpur News: आवारा कुत्तों के प्रबंधन पर कमिश्नर-डीएम की बैठक आज
गोरखपुर, अक्टूबर 8 -- Gorakhpur News: गोरखपुर, प्रमुख संवाददाता। निराश्रित पशुओं, खासकर आवारा कुत्तों (स्ट्रे डॉग्स) के प्रबंधन और प्रवासन को लेकर शुक्रवार को मंडलीय स्तर पर बैठक होगी। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के अनुपालन में आयुक्त सभागार में दोपहर 12 बजे होने वाली बैठक में नगर निगम समेत गोरखपुर मंडल के विभिन्न विभागों के अधिकारी शामिल होंगे। बैठक में निराश्रित कुत्तों के प्रबंधन से जुड़े इंतजामों, विभागों की जिम्मेदारियों और अब तक की गई कार्रवाई की कमिश्नर इंद्र विक्रम सिंह समीक्षा करेंगे। समिति की बैठकों के कार्यवृत्त को 12 अक्तूबर तक शासन के निर्धारित ई-मेल पर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं निराश्रित पशुओं, खासकर आवारा कुत्तों के प्रबंधन को लेकर गठित जिला स्तरीय समिति की बैठक शुक्रवार को जिलाधिकारी दीपक मीणा की अध्यक्षता में होग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.