गोरखपुर, नवम्बर 17 -- Gorakhpur News: गोरखपुर, प्रमुख संवाददाता। सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के पूर्व शहरों में आवारा कुत्तों की समस्या के समाधान और उनके व्यवस्थित संरक्षण के लिए प्रदेश सरकार ने डॉग शेल्टर होम (पशु आश्रय केंद्र) और एबीसी सेंटर (एनिमल बर्थ कंट्रोल) स्थापित करने की तैयारी तेज कर दी है। गोरखपुर समेत प्रदेश के 17 नगर निगमों में डॉग शेल्टर होम और 20 जनपदों में डॉग शेल्टर होम एवं एबीसी सेंटर दोनों बनाए जाने के लिए व्यय वित्त समिति ने 193.20 करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत कर दी है। सरकार ने डॉग शेल्टर होम और एबीसी सेंटर के लिए पहले ही उत्तर प्रदेश जल निगम की कंस्ट्रक्शन एण्ड डिजाइन सर्विसेज को कार्यदायी संस्था घोषित किया है। शासन की सूची के मुताबिक, डॉग शेल्टर निर्माण के लिए नगर निगमों में गोरखपुर, आगरा, अलीगढ़, अयोध्या, बरेली, फिरो...