Gorakhpur News: आर्म्स एक्ट में जेल भेजे गए पिस्टल लेकर पकड़े गए आरोपी
गोरखपुर, अगस्त 1 -- Gorakhpur News: कैंपियरगंज, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के राखुखोर गांव में पुरानी रंजिश के चलते पिस्टल लेकर पहुंचे दो युवकों को ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। बबलू चौधरी की तहरीर के अनुसार, फरदहनी निवासी शिखर द्विवेदी उर्फ प्रांजल और गुरम निवासी दीपांकर सिंह बाइक से गांव पहुंचे और रिकी चौधरी से विवाद करने लगे। ग्रामीणों ने दोनों को पकड़ लिया, जिनमें शिखर के पास से पिस्टल बरामद हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों को असलहा और बाइक सहित थाने ले गई। पुलिस ने आर्म्स एक्ट समेत संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर दोनों को न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.