गोरखपुर, अक्टूबर 13 -- Gorakhpur News: गोरखपुर, निज संवाददाता। आर्थिक तंगी और संसाधनों के अभाव के बावजूद एमजी इंटर कॉलेज के दो होनहार खिलाड़ी कृष्णा और अखिल ने टेबल टेनिस के राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में जगह बनाई है। कक्षा 11 के दोनों छात्रों का चयन जनवरी 2027 में मध्यप्रदेश में होने वाली राष्ट्रीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता के लिए हुआ है। दोनों ने 23 से 26 सितंबर तक बरेली के डोरी लाल अग्रवाल स्टेडियम में आयोजित 70वीं प्रदेशीय माध्यमिक विद्यालयी टेबल टेनिस प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर यह उपलब्धि हासिल की। कृष्णा के पिता प्रमोद चौहान पेंटिंग का काम करते हैं, जबकि अखिल के पिता राम नगीना सिलाई कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। यह भी पढ़ें- Bokaro News: राष्ट्रीय गतका चैंपियनशिप में झारखंड का प्रतिनिधित्व करेंगे डीपीएस चास के दो विद्यार्थ...