गोरखपुर, अगस्त 23 -- Gorakhpur News: गोरखपुर। जिले में रविवार को मुख्यमंत्री आरोग्य मेले का आयोजन किया गया है। इस आयोजन में 3532 मरीजों को इलाज मिला। जिसमें 1486 पुरुष, 1696 महिला और 350 बच्चे शामिल हैं। आरोग्य मेले में सबसे अधिक त्वचा रोग के मरीज पहुंचे। आरोग्य मेले में रविवार को 438 मरीजों में त्वचा रोग की दवाई दी गई। पेट और लिवर से जुड़ी बीमारियों के 49 मरीज पहुंचे। मेले में 202 गर्भवतियों की जांच की गई। दूसरी बीमारियों के 1094 मरीज पहुंचे। जिनका इलाज हुआ। मेले में 130 चिकित्सक और 330 पैरामेडिकल स्टाफ मौजूद रहें। यह भी पढ़ें- Balrampur News: मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेलों में हुआ 2037 मरीजों का उपचार

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...