Gorakhpur News: आरटीआई का जवाब नहीं देने पर ग्राम पंचायत अधिकारी का वेतन रोका
गोरखपुर, अक्टूबर 8 -- Gorakhpur News: गोरखपुर। आरटीआई का संतोषजनक आख्या उपलब्ध नहीं कराने पर डीपीआरओ ने बांसगांव ब्लॉक के ग्राम पंचायत अधिकारी का अक्टूबर माह का वेतन बाधित कर दिया है। उरुवां ब्लॉक के ग्राम ईस्माईलपुर निवासी अवधेश ने आरटीआई के सूचना मांगी थी। डीपीआरओ कार्यालय से जनवरी 2025 से सितंबर 2026 के बीच कई बार पत्र भेजकर जवाब उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए थे। इसके बावजूद आवेदनकर्ता और कार्यालय को संतोषजनक आख्या नहीं दी गई। इसे लापरवाही मानते हुए डीपीआरओ सौम्यशील सिंह ने वेतन बाधित करने का आदेश दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.