गोरखपुर, नवम्बर 7 -- Gorakhpur News: गोरखपुर, प्रमुख संवाददाता। तिवारीपुर थाना क्षेत्र के सूर्यविहार कॉलोनी में शनिवार रात तपीश यादव की शिवांसी इंटरप्राइजेज नाम की आरओ की दुकान में अचानक भीषण आग लग गई। आग की ऊंची लपटें और धुएं का गुबार देखकर आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। एहतियातन लोग घरों से बाहर निकल आए। सूचना पर पहुंची पुलिस और फायर सर्विस की टीम ने करीब 45 मिनट की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। समय रहते आग पर काबू पाने से आसपास की दुकानें और मकान इसकी चपेट में आने से बच गए। सीएफओ संतोष कुमार राय ने बताया कि दुकान में आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। विभाग की ओर से जांच की जा रही है। आग से दुकान में हुए नुकसान का आकलन भी किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...