Gorakhpur News: आयुष विवि में सुबह नौ से चार बजे तक चलेगी ओपीडी
गोरखपुर, अक्टूबर 1 -- Gorakhpur News: भटहट, हिन्दुस्तान संवाद महायोगी गुरु गोरखनाथ आयुष विश्वविद्यालय में संचालित आयुर्वेद विधा की ओपीडी सुबह नौ बजे से सायं चार बजे तक चलेगी। वहीं, होमियोपैथ एवं यूनानी विधा के मरीजों का इलाज सुबह नौ बजे से सायं तीन बजे तक किया जाएगा। यह जानकारी आयुष विवि के प्रभारी चिकित्साधिकारी एवं होमियोपैथिक चिकित्सक डॉ. अनूप कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि ठंड के मौसम को देखते हुए ओपीडी के समय में परिवर्तन किया गया है। उन्होंने बताया कि इससे पहले ओपीडी का संचालन सुबह 8 बजे से रात 8 बजे तक किया जा रहा था। वहीं त्योहारों एवं रविवार के दिन चलने वाली ओपीडी अगले आदेश तक ठप कर दिया गया है। यह भी पढ़ें- Palamu News: एमआरएमसीएच में ओपीडी समय बदला
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.