Gorakhpur News: आयुष विवि में डॉक्टरों के परीक्षा कक्ष में मोबाइल व बैग की चर्चा
गोरखपुर, अक्टूबर 18 -- Gorakhpur News: भटहट, हिन्दुस्तान संवाद। परीक्षा कक्ष में मोबाइल फोन और बैग का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यह वीडियो आयुष विवि का होने का दावा किया जा रहा है। बता दें महायोगी गुरु गोरखनाथ आयुष विवि में बीएएमएस एवं बीयूएमएस के लगभग 300 से अधिक छात्र परीक्षा दे रहे हैं। हालांकि आपका अपना अखबार हिन्दुस्तान इस वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं करता है। इस मामले में आयुष विवि के प्रोफेसर डॉ. के रामचन्द्र रेड्डी ने कहा कि परीक्षा कक्ष में मोबाइल और बैग होने की जानकारी नहीं है। यदि ऐसा है तो यह गंभीर है। इसके लिए परीक्षा विभाग बनाया गया है। इसकी जांच कर परीक्षा में लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ उचित कार्यवाही की जाएगी। साथ ही परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र-छात्राओं की जांच की जाएगी।
आयुष विवि में चल रही परी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.