Gorakhpur News: आयुष ने वाद-विवाद में हासिल किया प्रथम स्थान
गोरखपुर, सितम्बर 11 -- Gorakhpur News: ककरही/गोलाबाजार। जनपद स्तरीय श्री अन्न (मिलेट्स) मेला एवं महोत्सव में गोला क्षेत्र के पटौहां निवासी आयुष दुबे ने मोटे अनाज के महत्व पर आयोजित वाद-विवाद प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हासिल कर क्षेत्र का मान बढ़ाया। गोरखपुर के एनेक्सी भवन में कृषि विभाग, उत्तर प्रदेश के तत्वावधान में आयोजित श्री अन्न महोत्सव में मंडलायुक्त इन्द्र विक्रम सिंह और गोरखपुर ग्रामीण विधायक विपिन सिंह मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। इस दौरान डायट गोरखपुर के प्रशिक्षु के रूप में प्रतिनिधित्व करते हुए आयुष दुबे ने अपने तर्कों और शानदार वक्तव्य से निर्णायकों को प्रभावित कर प्रथम स्थान प्राप्त किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.