Gorakhpur News: आबादी के अनुपात में जो टिकट देगा उसका करेंगे समर्थन
गोरखपुर, नवम्बर 1 -- Gorakhpur News: गोरखपुर, निज संवाददाता। सैंथवार मल्ल महासभा द्वारा नेपाल क्लब में सैथवार मल्ल क्षेत्रीय विकास एवं सांस्कृतिक महोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष गंगा सिंह सैंथवार ने की तथा संचालन राष्ट्रीय महामंत्री जनार्दन सिंह फौजी ने किया। इस दौरान गंगा सिंह सैंथवार ने कहा कि जनसंख्या के अनुपात में हमारा समाज काफी बड़ा है. लेकिन राजनीतिक प्रतिनिधित्व अपेक्षा के अनुरूप नहीं है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में जो राजनीतिक दल समाज को उसकी आबादी एवं हिस्सेदारी के अनुरूप टिकट देगा, समाज उसी दल को अपना समर्थन देगा। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विश्वजीत सिंह ने संगठन को मजबूत बनाने और अपने अधिकारों के लिए संघर्ष करने का आह्वान किया।राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अजय कुमार मल्ल,...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.