Gorakhpur News: आपसी सहमति से भुगतान को काश्तकारों को भेजा बुलावा
गोरखपुर, नवम्बर 3 -- Gorakhpur News: गोरखपुर। प्रमुख संवाददाता। रामगढ़ताल के किनारे स्मार्टव्हील से सहारा स्टेट तक बन रही ताल रिंग रोड के लिए प्रभावित किसानों को जमीन के बदले भुगतान की प्रक्रिया में शामिल होने का मौका दिया है। गोरखपुर विकास प्राधिकरण (जीडीए) ने मौजा महादेव झारखंडी टुकड़ा नंबर-1 और मौजा तालरामगढ़ के प्रभावित काश्तकारों को चार नवंबर को प्राधिकरण कार्यालय में जरूरी अभिलेखों के साथ उपस्थित होने को कहा है। जमीन का अधिग्रहण करने के बजाय शासन की नीति के अनुसार आपसी सहमति से विक्रय-विलेख कराकर भुगतान किया जाएगा। अब तक 89 किसानों ने समझौते के तहत रजिस्ट्री की प्रक्रिया पूर्ण कर ली है।
जमीन के बदले भुगतान की प्रक्रिया प्राधिकरण की ओर से जारी सार्वजनिक सूचना के मुताबिक, महादेव झारखंडी टुकड़ा नंबर-1 की जमीन के लिए जिला स्तरीय समिति ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.