Gorakhpur News: आपसी विवाद में चाऊमीन दुकानदार पर हमला, सिर फटा
गोरखपुर, अगस्त 14 -- Gorakhpur News: पीपीगंज/भरोहिया, हिटी। पीपीगंज थाना क्षेत्र के भरोहिया में शुक्रवार शाम चाऊमीन दुकानदार पर आधा दर्जन युवकों ने हमला कर दिया। मारपीट में दुकानदार शैलेन्द्र कुमार पुत्र नरेश प्रसाद निवासी भरोहिया गंभीर रूप से घायल हो गए और उनका सिर फट गया। शैलेन्द्र स्कूल के पास चाऊमीन-बर्गर की दुकान चलाते हैं। बताया गया कि शुक्रवार शाम करीब पांच बजे रामपुर कैथवलिया निवासी काजू पुत्र किशोर और शेषनाथ पुत्र स्व. रामअनंत दुकान पर पहुंचे। किसी बात को लेकर कहासुनी के बाद हाथापाई हुई, जिसे लोगों ने शांत करा दिया। आरोप है कि काजू ने फोन कर साथियों को बुलाया और शैलेन्द्र से मारपीट की। सूचना पर पहुंची पुलिस घायल को थाने ले गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.