Gorakhpur News: आपत्ति पर प्रस्तावित बूथों का एसडीएम ने किया निरीक्षण
गोरखपुर, जुलाई 21 -- Gorakhpur News: सहजनवा, हिन्दुस्तान संवाद। तहसील क्षेत्र के जोन्हिया, महुआपार, टेकुआपाती और पटखौली ग्राम पंचायत में मतदाताओं के आपत्ति के बाद प्रस्तावित बूथों का मंगलवार को एसडीएम नमन मेहता ने निरीक्षण कर मतदाताओं से फीडबैक लिया। मतदाताओं की समस्या को देखते हुए बूथों का प्रस्ताव निर्वाचन आयोग को भेजा गया। तहसील क्षेत्र के टेकुआपार के राजस्व ग्राम मधुई व अन्य टोले के करीब 700 मतदाता टेकुआपाती स्थित बूथ पर मतदान करते हैं। मतदाताओं को करीब तीन किलोमीटर की दूरी तय करनी पड़ती है। जिसको लेकर भाजपा नेता अभिमन्यु मौर्य ने आपत्ति जताई और मधुई में बूथ बनाने की मांग की थी। तमाम क्षेत्रों के मतदाताओं की समस्या को देखते हुए एसडीएम ने तहसीलदार के साथ प्रस्तावित बूथों का निरीक्षण किया। यह भी पढ़ें- मतदेय स्थलों का संभाजन : करहल से आ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.