गोरखपुर, अगस्त 26 -- Gorakhpur News: पीपीगंज/भरोहिया हिटी। पीपीगंज क्षेत्र के एक गांव की युवती को कथित प्रेमजाल में फंसाकर उसके आपत्तिजनक फोटो और वीडियो बनाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी देकर आरोपी युवती पर बातचीत का दबाव बनाता था और मना करने पर गाली-गलौज व धमकी देता था। आरोपी ने युवती को सिसई पुल पर मिलने बुलाया। युवती भाई के साथ पहुंची तो आरोपी ने दो साथियों को और बुला लिया। आरोप है कि तीनों ने युवती और उसके भाई से मारपीट की और धमकी देकर फरार हो गए। मां की तहरीर पर पुलिस ने एकलव्य उर्फ राजू मल्ल, करन और प्रेम के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...