Gorakhpur News: आधुनिक तकनीक से सुधारेंगे रामगढ़झील की सेहत
गोरखपुर, नवम्बर 5 -- Gorakhpur News: गोरखपुर। राजीव दत्त पाण्डेय रामगढ़झील को सिर्फ कचरा मुक्त ही नहीं, बल्कि जलीय पारिस्थितिकी के लिहाज से भी स्वस्थ बनाने की तैयारी है। गोरखपुर विकास प्राधिकरण झील में जलकुंभी के फैलाव पर नियंत्रण, पानी की सतह पर जमा कचरे की सफाई और बाहर से आने वाले अपशिष्ट को रोकने के लिए आधुनिक तकनीक का सहारा लेगा।
झील की सफाई और संरक्षण की योजना इसके लिए 59.83 लाख रुपये की लागत से विशेष सफाई मशीनें, फ्लोटिंग ट्रैश बैरियर और अन्य उपकरण लगेंगे। इस पहल का उद्देश्य रामगढ़झील की प्राकृतिक सुंदरता बहाल करने के साथ उसकी आर्द्रभूमि पारिस्थितिकी का संरक्षण और पर्यटन आकर्षण को बेहतर बनाना है।
टैंडम स्वीपिंग से होगी सतह की सफाई योजना के तहत झील की सतह पर एक साथ 10 मीटर चौड़ाई में सफाई करने वाली टैंडम स्वीपिंग प्रणाली लगाई जाएगी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.