Gorakhpur News: आधी रात अपहरण की सूचना पर दौड़ी पुलिस, जांच में विवाद निकला
गोरखपुर, जुलाई 16 -- Gorakhpur News: सहजनवा, हिन्दुस्तान संवाद। सहजनवा इलाके में गाड़ी के विवाद में बुधवार देर रात डायल 112 पर युवक के अपहरण की सूचना देकर पुलिस को दौड़ा दिया गया। मौके पर पहुंची पुलिस की जांच में अपहरण की सूचना झूठी निकली। मामला थार गाड़ी के क्षतिग्रस्त होने और उसके मरम्मत खर्च को लेकर चल रहे विवाद का निकला। पुलिस ने दोनों पक्षों के लोगों का शांति भंग में चालान कर दिया। बुधवार देर रात संजीव यादव ने डायल 112 पर सूचना दी कि उसके भाई अनूप यादव का मगहर बाईपास के पास से अपहरण कर लिया गया है। सूचना मिलते ही पुलिस सक्रिय हो गई और मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। जांच के दौरान पता चला कि अनूप यादव सहजनवा थाना क्षेत्र के भीटी रावत (चकिया) स्थित सभाजीत उर्फ कोइल के घर पर मौजूद है। पुलिस ने अनूप और सभाजीत उर्फ कोइल से पूछताछ की तो पूरा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.