गोरखपुर, नवम्बर 7 -- Gorakhpur News: गोरखपुर। आधारशिला परिवार ने दीपावली से पूर्व जरूरतमंद बच्चों को फल, मिष्ठान्न, दीपक एवं अन्य उपहार वितरित किया। इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष डॉ रूप कुमार बनर्जी एवं सचिव दीपक चक्रवर्ती निशांत ने कहा कि बच्चे साक्षात ईश्वर का स्वरूप होते हैं। उनके चेहरों पर मुस्कान लाना और उनके जीवन में खुशियों के रंग भरना किसी पूजा-अर्चना से कम नहीं, बल्कि एक पुनीत सामाजिक दायित्व है। संस्था के संरक्षक प्रेम नारायण श्रीवास्तव एवं प्रोफेसर अलक राय ने कहा कि बच्चों के साथ त्योहार की खुशियां साझा करने में आत्मिक एवं स्वर्गिक आनंद मिलता है। संस्था के सलाहकार तमाल आचार्य, डीपी मौर्य, डॉ राजेश चंद्र गुप्त एवं वीरेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि ऐसी सेवा एवं संवेदना से जुड़े आयोजन समाज में प्रेम, सद्भाव और मानवीय एकता को मजबूत करते...