गोरखपुर, अक्टूबर 1 -- Gorakhpur News: गोरखपुर। राजीव दत्त पाण्डेय नगर निगम की जमीन पर अवैध कब्जा हटाने के आदेश कागजों में ही उलझकर रह गए हैं। बशारतपुर में नगर निगम की 0.020 हेक्टेयर बंजर जमीन पर कब्जे के मामले में अपर नगर आयुक्त अतुल कुमार ने टीम गठित कर पुलिस बल के साथ 22 अगस्त को अवैध कब्जा हटाने का निर्देश दिया। 29 सितंबर तक मौके से कब्जा नहीं हट सका। उधर इस कार्रवाई के आदेश से प्रभावित दूसरा पक्ष हाईकोर्ट पहुंच गया है, ऐसे में नगर निगम की कार्रवाई कानूनी पेंच में फंसती दिख रही है।

मामला मामला मौजा बशारतपुर की आराजी संख्या 1640 का है। आदित्यपुरी, धर्मपुर निवासी कैप्टन जीत नारायण पाण्डेय की शिकायत पर नगर निगम ने जमीन की जांच कराई। सड़क से जुड़ी 0.020 हेक्टेयर बंजर भूमि नगर निगम की संपत्ति है। लेकिन इस जमीन पर दो दशक से एक व्यक्ति ने चा...