Gorakhpur News: आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरण के मामले में दो वांछित गिरफ्तार
गोरखपुर, अगस्त 4 -- Gorakhpur News: गोरखपुर, प्रमुख संवाददाता। रामगढ़ताल पुलिस ने आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरण के मामले में वांछित चल रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। दोनों के खिलाफ दर्ज मुकदमे में पुलिस काफी समय से उनकी तलाश कर रही थी। पुलिस के अनुसार थाना रामगढ़ताल में दर्ज मुकदमा में वांछित मदन यादव और रामभजन यादव, निवासी बड़गो (छोटी मस्जिद के पास), थाना रामगढ़ताल, को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने बताया कि अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे अभियान के दौरान दोनों आरोपियों को दबोचा गया। आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी करने के बाद उन्हें न्यायालय में पेश किया गया, जहां से जेल भेज दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.