गोरखपुर, जुलाई 18 -- Gorakhpur News: भटहट, हिन्दुस्तान संवाद। पिपराइच थाना क्षेत्र के समदारखुर्द गांव में युवक की आत्महत्या के मामले में नया मोड़ आ गया है। मृतक के पिता की नई तहरीर पर पुलिस ने नाबालिग समेत दो सगे भाइयों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। युवक को थाने पर बुलाने के बाद खुदकुशी का मामला सामने आया था。 यह भी पढ़ें- प्रेम प्रसंग में युवक की मौत के मामले में सात के खिलाफ मुकदमामामले की जानकारी समदारखुर्द निवासी जिब्रील का पुत्र हकीमुल्लाह उर्फ मेल्हू ने 14 जुलाई को घर में छत के पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली थी। घटना के समय मृतक के पिता ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए थे। अब उन्होंने पुलिस को नई तहरीर देकर आरोप लगाया है कि उनका बेटा पड़ोसियों की धमकियों और मानसिक प्रताड़ना स...