गोरखपुर, अक्टूबर 21 -- Gorakhpur News: चौरीचौरा, हिन्दुस्तान संवाद। चौरीचौरा थाना क्षेत्र के खैराबाद टोला डूडी में बुधवार देर शाम धान के खेत में 68 वर्षीय अंजली राय का शव मिला। वह मूलरूप से बंगाल की रहने वाली थीं। उनका बेटा क्षेत्र में झोलाछाप डॉक्टर है। परिजनों के अनुसार, महिला मानसिक रूप से बीमार थीं और आठ दिन पूर्व घर से लापता हो गई थीं। परिजनों ने गुमशुदगी दर्ज कराई थी। पुलिस उनकी तलाश कर रही थी। प्रभारी निरीक्षक वेद प्रकाश शर्मा ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। यह भी पढ़ें- Pratapgarh Kunda News: धान काटने गई महिला का शव तालाब में मिला यह भी पढ़ें- Bareily News: बाजार गई महिला का महिला का शव गन्ने के खेत में मिला, सोने के कुंडल गायब

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट स...