Gorakhpur News: आज से नगर निगम के 1.45 लाख बकायेदारों को ओटीएस की राहत
गोरखपुर, अगस्त 17 -- Gorakhpur News: गोरखपुर, राजीव दत्त पाण्डेय गोरखपुर नगर निगम के गृहकर, जलकर और सीवरकर (सम्पत्तिकर) के 1.44 लाख से अधिक बकायेदारों को प्रदेश सरकार की एकमुश्त समाधान योजना (ओटीएस) का लाभ मिलेगा। 15 अगस्त से शुरू होने वाली योजना के तहत सोमवार से मूल कर जमा करने पर 71.71 करोड़ रुपये तक का ब्याज माफ किया जाएगा। इस योजना का लाभ 15 दिसंबर तक उठाया जा सकेगा।
योजना का विवरण योगी सरकार ने सभी नगरीय निकायों में संपत्तिकर की एकमुश्त समाधान योजना (ओटीएस) 15 अगस्त से लागू की है। लेकिन सोमवार पहला कार्य दिवस होगा। इस योजना का लाभ महानगर के 1,44,894 बकायेदारों को मिलेगा। इन पर कुल 258.47 करोड़ रुपये का कर बकाया है, जिसमें 186.76 करोड़ रुपये मूल कर और 71.71 करोड़ रुपये ब्याज शामिल है। योजना में एक अप्रैल 2026 तक के बकायेदार शामिल हैं...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.