गोरखपुर, सितम्बर 29 -- Gorakhpur News: गोरखपुर, प्रमुख संवाददाता। नौका विहार मंगलवार शाम 1111 दीपों की रोशनी से जगमगाएगा। गंगा समग्र, गोरक्ष प्रान्त की ओर से शाम पांच बजे यहां भव्य महा आरती एवं दीपोत्सव का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में शहर और आसपास के क्षेत्रों से हजारों श्रद्धालुओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं, युवाओं और आम लोगों के शामिल होने की संभावना है। दीप प्रज्वलन और महाआरती के साथ गंगा, नदियों और जलस्रोतों के संरक्षण, स्वच्छता तथा पर्यावरण सुरक्षा का संदेश दिया जाएगा।गंगा समग्र के गोरक्ष प्रान्त संयोजक राज किशोर मिश्रा और सह संयोजक डॉ. चंद्रभूषण तिवारी के नेतृत्व में होने वाले आयोजन को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। यह भी पढ़ें- दुर्वासा धाम पर श्रद्धा पूर्वक मनाया गया विश्व नदी दिवस संगठन के प्रचार-प्रसार प्रमुख विनोद माथुर ने बता...