Gorakhpur News: आकाशवाणी केंद्र में फिर सुनाई देंगे गीत-गवनई के कार्यक्रम
गोरखपुर, नवम्बर 27 -- Gorakhpur News: गोरखपुर, निज संवाददाता। संगीत से जुड़े कलाकारों के लिए राहत भरी खबर है। कलाकारों को एक बार फिर स्थानीय स्तर पर अपनी प्रस्तुति देने का अवसर मिलने वाला है। पिछले कुछ वर्षों से आकाशवाणी केंद्र पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रिकॉर्डिंग ठप पड़ी थी। कलाकार बार-बार केंद्र प्रशासन से बातचीत कर नियमित रिकॉर्डिंग सहित अन्य मांगें कर रहे थे, लेकिन उनकी सुनवाई नहीं हो पा रही थी। केंद्र प्रशासन ने अब अपनी व्यवस्थाओं को दुरुस्त करते हुए कलाकारों को बड़ी राहत दी है। यहां एक बार फिर कार्यक्रमों की रिकॉर्डिंग शुरू होने जा रही है। दरअसल, 'हिंदुस्तान' ने अपने 'बोले गोरखपुर' अभियान के तहत कलाकारों की इस समस्या को मुद्दा बनाया। बीते 5 अक्तूबर 2026 के अंक में 'नियमित रूप से हों कार्यक्रम, स्वर परीक्षा भी कराई जाए' शीर्षक से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.