Gorakhpur News: आंबेडकर चौक से बेतियाहाता तक हटा अतिक्रमण
गोरखपुर, जुलाई 6 -- Gorakhpur News: गोरखपुर, प्रमुख संवाददाता। आंबेडकर चौक से बेतियाहाता चौराहा तक सोमवार को संयुक्त अतिक्रमण हटाओ अभियान चला। इस दौरान सड़क और नाले पर फल की दुकानें और ठेले लगाकर किए गए अतिक्रमण को हटाया गया। अतिक्रमण करने वालों के विरुद्ध 1500 रुपये का चालान वसूला गया। अभियान के दौरान राजस्व, पुलिस और नगर निगम दोबारा अतिक्रमण न करने की हिदायत दी। टीम के पहुंचते ही ज्यादातर दुकानदारों ने खुद ही अतिक्रमण हो हटाना शुरु कर दिया। सड़कों के किनारे पालिथीन डाल कर लगाई गई दुकानें हटवाई गई। अभियान के दौरान तहसीलदार बीएन उपाध्याय, पुलिस इंस्पेक्टर घनश्याम पांडेय भी मौजूद रहे। अपर नगर आयुक्त अतुल कुमार ने बताया कि अतिक्रमणकारियों को दोबारा सड़क और नालों पर कब्जा नहीं करने की चेतावनी दी गई है। अभियान नियमित आगे भी जारी रहेगा।
हिंदी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.