Gorakhpur News: आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने लिया प्रशिक्षण
गोरखपुर, अक्टूबर 8 -- Gorakhpur News: चिल्लूपार, हिंदुस्तान संवाद। ब्लॉक संसाधन केंद्र बड़हलगंज पर समावेशी शिक्षा के अंतर्गत आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण बुधवार को संपन्न हुआ। प्रशिक्षण में क्षेत्र की 33 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने प्रतिभाग किया। प्रशिक्षण के दौरान दिव्यांग बच्चों की पहचान व स्क्रीनिंग, देखभाल, शिक्षण-प्रशिक्षण, अभिभावकों की काउंसलिंग तथा दिव्यांग बच्चों के लिए सुगम्य वातावरण तैयार करने सहित विभिन्न विदुओं पर विस्तार से जानकारी दी गई। अध्यक्षता खंड शिक्षा अधिकारी बड़हलगंज मनोजीत राव ने की। मास्टर ट्रेनर एवं स्पेशल एजुकेटर संजू यादव तथा पवन यादव ने आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को अभिभावकों को दिव्यांग बच्चों की देखभाल एवं शैक्षणिक सहयोग के लिए प्रेरित करने को कहा। यह भी पढ़ें- Gorakhpur News: प्रशिक्षण में उपलब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.