Gorakhpur News: आंख के नीचे दांत के साथ पनप रहा था ट्यूमर, रोशनी जाने का था खतरा, एम्स में दुर्लभ सर्जरी
गोरखपुर, नवम्बर 16 -- Gorakhpur News: गोरखपुर, कार्यालय संवाददाता। एम्स के डॉक्टरों ने 22 वर्षीय युवती की दुर्लभ और जटिल सर्जरी कर उसे आंखों की रोशनी खोने के खतरे से बचा लिया है। युवती की दायीं आंख के ठीक नीचे एक दांत फंसा हुआ था। उसके साथ ही एक ट्यूमर भी विकसित हो गया था। यह धीरे-धीरे बढ़कर चेहरे और आंख के नीचे की हड्डी को नुकसान पहुंचा रहा था। समय रहते ऑपरेशन न होने पर युवती की आंखों की रोशनी जा सकती थी।शहर के रहने वाली युवती कई महीनों से ऊपरी दांत के पास मवाद आने, चेहरे में भारीपन, सिरदर्द और दायीं आंख के पास सूजन से परेशान थी। वर्षों तक कई डॉक्टरों से इलाज कराने के बाद भी राहत नहीं मिली। समस्या बढ़ने पर उसने एम्स के दंत रोग विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. शैलेश कुमार से संपर्क किया। जांच और स्कैन में आंख के नीचे फंसे दांत के साथ ट्यूम...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.