Gorakhpur News: अस्पताल निदेशक की शिकायत पर कांग्रेस नेता पर केस
गोरखपुर, नवम्बर 4 -- Gorakhpur News: बड़हलगंज, हिन्दुस्तान संवाद। एक अस्पताल के निदेशक डॉ. मनोज यादव की शिकायत पर पुलिस ने एक कांग्रेस नेता के खिलाफ आईटी एक्ट की धारा 67 के तहत मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। डॉ. मनोज यादव ने तीन नवंबर को दी तहरीर में आरोप लगाया कि सहड़ौली गांव निवासी व्यक्ति अपनी फेसबुक आईडी से उनके खिलाफ झूठे और अपमानजनक आरोप लगा रहा है। उनके व्यक्तिगत और पारिवारिक जीवन पर आपत्तिजनक टिप्पणियां करने के साथ अस्पताल पर भी गंभीर आरोप लगाए जा रहे हैं। आयुष्मान भारत योजना को लेकर भी भ्रामक प्रचार कर अस्पताल की छवि खराब करने का आरोप लगाया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.