गोरखपुर, अक्टूबर 24 -- Gorakhpur News: गोरखपुर, राजीव दत्त पाण्डेय महानगर की सरकारी संपत्तियों और डिवाइडरों पर अवैध विज्ञापन लगाने वालों पर नगर निगम ने कड़ा रूख अपना लिया है। शनिवार को टाउनहाल रोड से पैडलेगंज तक अभियान चलाकर 44 फ्लैक्स बोर्ड जब्त किए गए, जबकि करीब 360 स्थानों से पोस्टर हटाए गए। दीपावली तक चलने वाले इस अभियान में बिना अनुमति प्रचार सामग्री लगाने वाली संस्थाओं पर जुर्माने के साथ कानूनी कार्रवाई भी होगी। इसी कड़ी में सरकारी संपत्ति पर पोस्टर चस्पा करने के मामले में रॉकी होम क्लासेज के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर 50 हजार रुपये जुर्माना भी लगाया है।अवैध विज्ञापनों पर नगर निगम की कार्रवाई नगर निगम के विज्ञापन विभाग की टीम ने टाउनहॉल रोड, कचहरी चौराहा, शास्त्री चौक, अंबेडकर चौक रोड और छात्रसंघ चौराहे से होते हुए पैडलेगंज तक कार्रवाई की...