गोरखपुर, अक्टूबर 6 -- Gorakhpur News: गोलाबाजार। गोला पुलिस ने डांडी से करवानिया जाने वाले मार्ग पर अवैध रूप से देशी शराब बेच रहे एक युवक को गिरफ्तार किया। उसके पास से बंटी-बबली ब्रांड के 16 पाउच बरामद हुए। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 60 के तहत केस दर्ज किया है। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम कैलाश निवासी सिधारी, थाना गोला बताया। तलाशी लेने पर बोरी से सीलबंद बंटी-बबली के 16 पाउच मिले। शराब बेचने का लाइसेंस या अन्य वैध दस्तावेज मांगने पर वह कोई कागज नहीं दिखा सका। इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...