Gorakhpur News: अलमारी के लॉकर से एक लाख रुपये चोरी
गोरखपुर, अगस्त 17 -- Gorakhpur News: सहजनवा, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के वार्ड नंबर 10 लुचुई में रविवार शाम को अलमारी के लॉकर से एक लाख रुपये चोरी होने का मामला सामने आया है। पीड़िता गोल्डी अग्रहरी ने पुलिस को तहरीर देकर अपने छोटे भाई पर रुपये चोरी करने का आरोप लगाया है। पुलिस केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दिए तहरीर में पीड़िता ने बताया कि वह एक दिन घर पर नहीं थी। अगले दिन शाम को घर पहुंचने पर कमरे का सामान अस्त-व्यस्त मिला। अलमारी का लॉक टूटा हुई था और लॉकर में रखे एक लाख रुपये गायब थे। पीड़िता ने मामले की जानकारी अपनी मां से ली तो उन्हें भी घटना के बारे में जानकारी नहीं थी। इसके बाद उन्होंने अपने छोटे भाई पर रुपये चोरी करने का आरोप लगाया है। पुलिस केस दर्ज कर जांच में जुटी हुई है
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.