Gorakhpur News: अरुणोत्सव में पांच सत्रों में समाजवादी चिंतक करेंगे विमर्श
गोरखपुर, नवम्बर 27 -- Gorakhpur News: गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता। वरिष्ठ समाजवादी चिंतक अरुण कुमार श्रीवास्तव के 75वें जन्मदिन के अवसर पर 28 और 29 नवंबर को सिविल लाइन स्थित सभागार में दो दिवसीय 'अरुणोत्सव-75' का आयोजन होगा। इसमें देशभर के समाजवादी विचारक, सामाजिक कार्यकर्ता, साहित्यकार और प्रबुद्धजन जुटेंगे। पांच सत्रों में व्याख्यान, विचार-गोष्ठी, भाषण प्रतियोगिता और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। आयोजन समिति के अध्यक्ष प्रो. चितरंजन मिश्र ने बताया कि कार्यक्रम की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। उन्होंने बताया कि पहले दिन 28 नवंबर को सुबह 10 बजे 'अहिंसा परमो धर्मः' विषय पर स्कूली छात्रों की भाषण प्रतियोगिता का फाइनल होगा। इसके बाद सफल प्रतिभागियों को पुरस्कार दिए जाएंगे। मुख्य अतिथि महात्मा गांधी के पौत्र एवं सामाजिक कार्यकर्ता ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.