गोरखपुर, नवम्बर 10 -- Gorakhpur News: बड़हलगंज। उपनगर बड़हलगंज की अधिष्ठात्री देवी मां काली के अति प्राचीन मंदिर काली चौरा में अमावस्या की रात्रि वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधि-विधान से आचार्य कन्हैया लाल तिवारी द्वारा पूजा-अर्चना संपन्न कराई गई। इस दौरान मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी और मां काली के जयकारों से पूरा नगर भक्तिमय हो उठा। वर्षों से चली आ रही परंपरा के अनुसार मंदिर में बंगाली कलाकारों द्वारा निर्मित मां काली की आकर्षक एवं मनमोहक प्रतिमा विराजमान की गई। श्रद्धालुओं में मां के प्रति गहरी आस्था है। इस दौरान श्रवण जायसवाल, नित्यानंद जायसवाल, आचार्य अनिल, आदित्य विश्वकर्मा, दुर्गेश वर्मा, अनीश मिश्रा, राजन सोनकर, नीरज यादव आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Kanpur News: अमावस की रात काली पूजा का अनुष्ठान यह भी पढ़ें- Gorakhpur ...